जिले की तहसीलों में तहसीलदारों की हुई पदस्थापना

Image result for कलेक्टर तरूण राठी

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण
राठी ने शिवपुरी जिले में विभिन्न जिलो से स्थानांतरित होकर आए नायब
तहसीलदारो को प्रशासनिक कार्य की सुविधा की दृष्टि से तहसीलों में पदस्थ
किए गए है। कलेक्टर तरूण राठी द्वारा जारी आदेश में तहसीलदार महेन्द्र
कथुरिया को बदरवास से तहसीलदार कोलारस, स्थानांतरित होकर आए नायब तहसीलदार
श्रीमती प्रेमलता पाल को बदरवास, नायब तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर को पिछोर
पदस्थ किया गया है। जबकि जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार पिछोर गजेन्द्र सिंह
लोधी को शिवपुरी और प्रभारी नायब तहसीलदार कोलारस धीरज सिंह परिहार को
खनियांधाना तहसील पदस्थ किया गया है।


संबंधित खबरें