कटनी ! कोतवाली थाना अंर्तगत नई बस्ती क्षेत्र में पुलिस की
वर्दी पहने पांच अज्ञात युवकों ने मोबाइल व्यापारी से 10 लाख रुपए लूट लिए।
फर्जी पुलिसकर्मियों ने मोबाइल दुकान संचालक और उसकी दुकान में काम करने
वाले युवक के साथ जमकर मारपीट भी की। लूट की वारदात की सूचना पर पुलिस ने
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों का कोई
सुराग नही मिला है।
ये है मामला
पुलिस के
अनुसार नईबस्ती निवासी सुमित भाटिया की मोबाइल की दुकान है। गुरुवार रात
मोबाइल खरीदने के लिए दिल्ली जा रहा था। घर से सुमित अपने दुकान में काम
करने वाले युवक हनी सोनी के बाइक से मुड़वारा स्टेशन जाने के लिए निकला।
लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर पुलिस की खाकी वर्दी पहने हुए दो युवकों ने
उन्हें रोका और अपने साथ बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया।
बोलेरो में तीन
अन्य लोग पहले से सवार थे। दोनो युवकों के साथ मारपीट की गई और फिर बैग छीन
लिया। बैग में 10 लाख रुपए रखे हुए थे। लुटेरों ने दोनों का मोबाइल भी छीन
लिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कटनी में नकली पुलिस ने व्यापारी को किडनैप कर लूटे 10 लाख रुपए
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>






Be First to Comment