नरवर। शासन से मुझे कपिल धारा योजना के तहत कुआ निर्माण के लिए
राशि स्वीकृत हुई थी और उसकी प्रथम किश्त भी जारी हो गई, लेकिन रोजगार
सहायक ने धोखाधड़ी कर राशि को बैंक से निकाल लिया और अब वह रुपए देने से मना
कर रहा है। यह गुहार नरवर की ग्राम पंचायत नरौआ के रहने वाले पप्पू जाटव
ने कलेक्टर से की। पप्पू ने कहा कि उसे रोजगार सहायक से राशि वापस दिलाई
जाए और उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
पप्पू ने कलेक्टर को बताया कि
शासन की चल रही कपिलधारा योजना के तहत कृषि विकास के लिए शासन की कपिलधारा
योजना के तहत नवीन कुआ स्वीकृत हुआ था। साथ ही शासन से कुआ निर्माण के लिए 2
लाख 30 हजार की राशि भी स्वीकृत हुई थी, जिसकी प्रथम किस्त के रूप में 51
हजार रुपए खाते में जमा हो गए थे। तभी रोजगार सहायक बल्ली प्रजापति आया और
उससे मजदूरी भुगतान देने के लिए बैंक से रुपए निकालने को बोला। जिस पर
पप्पू उसके साथ चला गया और बैंक से 21 हजार रुपए निकाले। जिसमें से रोजगार
सहायक ने 21 हजार मजदूरी आदि के नाम पर ले लिए व 6 हजार रुपए उसको देकर
वहां से चलता कर दिया। जब पप्पू ने पता किया तो रोजगार सहायक ने मजदूरों को
भुगतान नहीं किया और उसके खाते से ज्यादा बाउचर भरवाकर 21 हजार की जगह 30
हजार की राशि निकाल ली गई। रोजगार सहायक ने कलेक्टर से राशि वापस दिलाए
जाने की मांग की है। वहीं मामले में जनपद सीईओ केपी प्रजापति का कहना है कि
मामला अभी उनके पास नहीं आया है। जांच आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं
रोजगार सहायक का कहना है कि पूर्व सेकेट्री ने कुएं की राशि में गोलमाल
किया है उसने कुछ नहीं किया।
कुआ निर्माण की राशि को निकाल ली रोजगार सहायक ने
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करेरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील: 1650 क्विंटल अनाज जब्त, दस्तावेजों में मिली अनियमितताएं / Shivpuri News
- सिंहनिवास विवाद में नया मोड़: दूसरे पक्ष पर भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज / Shivpuri News
- स्वर कोकिला आशा भोसले की याद में सुरमई शाम: समाजसेवी आरती जैन द्वारा संगीत कार्यक्रम का किया गया आयोजन / Shivpuri News
- पुश्तैनी जमीन से बेदखली का आरोप, रोते-बिलखते कलेक्टर के दरबार पहुंचा आदिवासी किसान / Shivpuri News
- शिकायतों की पोटली लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे जनप्रतिनिधि, चेतावनी—सुनवाई नहीं हुई तो शिकायती पोटली में लगाएंगे आग / Shivpuri News





Be First to Comment