शिवपुरी | शिवपुरी जिले में विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर आए नायब
तहसीलदारों को प्रशासनिक कार्य की सुविधा की दृष्टि से तहसीलों में पदस्थ
किए गए है। कलेक्टर तरुण राठी द्वारा जारी आदेश में तहसीलदार महेन्द्र
कथुरिया को बदरवास से तहसीलदार कोलारस, स्थानांतरित होकर आए नायब तहसीलदार
प्रेमलता पाल को बदरवास,नायब तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर को पिछोर पदस्थ किया
गया है। जबकि जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार पिछोर गजेंद्र सिंह लोधी को
शिवपुरी और प्रभारी नायब तहसीलदार कोलारस धीरज सिंह परिहार को खनियांधाना
तहसील पदस्थ किया गया है।
तहसीलों में तहसीलदारों की हुई पदस्थापना
टैग: shivpuri



