2019 चुनाव के पहले हुआ मोदी कैबिनेट का विस्‍तार

Image result for मोदी कैबिनेट

नई दिल्‍ली। केंद्र की मोदी सरकार का 3 सितंबर, रविवार
को कैबिनेट का तीसरा और संभवत: आखिरी विस्तार हुआ। राष्ट्रपति भवन के
दरबार हॉल में हुए समारोह में चार कैबिनेट मंत्री और नौ राज्य मंत्रियों को
शपथ दिलाया गया। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन और
मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई जबकि शिव प्रताप
शुक्ला, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, आरके
सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंग शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस
कन्ननथनम को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
आइए आपको इनके बारे में बताते हैं-
शिव प्रताप शुक्ला –
शुरुआत
शिव प्रताप शुक्‍ला से करते हैं, जो कि उत्‍तर प्रदेश से राज्‍य सभा सांसद
हैं। वह उत्‍तर प्रदेश सरकार में आठ साल तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके
हैं। उन्‍हें ग्रामीण विकास, शिक्षा और जेल सुधार को लेकर किए गए कामों के
लिए जाना जाता है। वह संसदीय समिति (ग्रामीण विकास) के सदस्य भी हैं।
अश्विनी कुमार चौबे –
अश्विनी
कुमार चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। वह केंद्रीय सिल्क बोर्ड
और संसदीय समिति (ऊर्जा) के सदस्य भी हैं। चौबे इससे पहले बिहार में लगातार
पांच बार विधायक रहे और आठ साल तक राज्य में स्वास्थ्य, शहरी विकास और
जनस्वास्थ्य, इंजिनियरिंग जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
डॉ. वीरेंद्र कुमार –

वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। वह श्रम
मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्रम एवं
कल्‍याण कमेटी के सदस्‍य भी रहे हैं।
अनंत कुमार हेगड़े –

अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद हैं। वह विदेश और
मानव संसाधन मामलों पर बनी संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। लोकसभा सांसद के
तौर पर यह उनका पांचवा कार्यकाल है।
राज कुमार सिंह –

बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं। मौजूदा समय में वह परिवार कल्‍याण को
लेकर बनी संसदीय समिति के सदस्‍य भी हैं। वह देश के गृह सचिव के पद पर भी
रह चुके हैं। अन्‍य कई अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
हरदीप सिंह पुरी –

हरदीप सिंह पुरी रिसर्च एंड इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज
(आरआईएस) के प्रेसिडेंट हैं। उन्‍हें विदेश नीति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा में
उनके अनुभव के लिए जाना जाता है। वह संयुक्‍त राष्‍ट्र की कई अहम समितियों
में भी पद संभाल चुके हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत –

गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं। वह वित्तीय मामलों
पर बनी संसदीय समिति के प्रमुख भी हैं। तकनीक-प्रेमी और प्रगतिशील किसान के
रूप में वह ग्रामीण समाज के लिए एक आदर्श हैं।
सत्यपाल सिंह –

सत्‍यपाल सिंह उत्‍तर प्रदेश के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। सत्‍यपाल
महाराष्‍ट्र काडर के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। वह मुंबई, पुणे और नागपुर
के पुलिस कमिश्‍नर भी रह चुके हैं।
अलफोंज कन्ननथन –

अलफोंज केरल काडर के 1979 बैच के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। वह डीडीए के
कमीशनर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 15, 000 अवैध इमारतों का
अतिक्रमण हटाया, जिसके बाद वह दिल्ली के डिमॉलिशन मैन के रूप में प्रसिद्ध
हो गए।


संबंधित खबरें