पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को दी बधाई, किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

नई दिल्ली। मोदी सरकार के कैबिनेट का तीन साल में
रविवार को तीसरा विस्तार हुआ। जहां नौ नये मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल
किया गया वहीं 4 मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह
राष्ट्रपति भवन में हुआ। कार्यक्रम पूरा होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने
ट्वीट करके सबको बधाई भी दी। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, नए मंत्रियों के
अनुभव और बुद्धि से मंत्रिपरिषद को बहुमूल्य योगदान मिलेगा। इसके बाद पीएम
मोदी चीन में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।

हो सकती है जिनपिंग से द्विपक्षीय बातचीत

चीन के शियामेन में पीएम मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा
लेंगे। डोकलाम विवाद के बाद पीएम मोदी का ये चीनी दौरा काफी अहम माना जा
रहा है। इस दौरे में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो
सकती है।

ब्रिक्स समिट पर ट्विटर पर लिखा

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट पर ट्विटर पर लिखा, हम पांचों देशों की
इंडस्ट्री के दिग्गजों की अगुआई में होने वाली ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल में
भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से 5 सितंबर
को बुलाई गए डायलॉग को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे समिट से बाहर लीडर्स के
साथ द्विपक्षीय बातचीत का भी मौका मिलेगा।

मोदी मंत्रिमंडल के शामिल मंत्रियों के विभाग-

कैबिनेट मंत्री

1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय

2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय

3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय

4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय

6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय

8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

 राज्यमंत्री

1. शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री

2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री

 

3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री

5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय

9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)


संबंधित खबरें