Press "Enter" to skip to content

मोदी सरकार के काले कानून को लेकर कांग्रेस ने फोड़ी मटकी / Shivpuri News

शिवपुरी। आज स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री नरहरी प्रसाद शर्मा चौक पर कांग्रेस द्वारा मटकी फोड़ने का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि सर्वप्रथम विनय राज शर्मा महामंत्री मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस, शिव प्रताप सिंह कुशवाहा, बासित अली, राजेश बिहारी पाठक, अजय सिंह रूहानी, अशोक राठौड़, अशोक सागर आदि ने नरहरी प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनय राज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यक्रम मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब सिंह गुर्जर किसान नेता ने जब मटकी फोड़ी तब मटकी में से एक प्रपत्र बाहर निकला उसमें मोदी सरकार के काले कानूनों का चिट्ठा था उसका वाचन किया गया और किसान विरोधी मोदी सरकार देश विरोधी मोदी सरकार के नारों के साथ केपी सिंह कक्काजू जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उस उसके बाद प्रपत्र का वाचन सैकड़ों लोगों के समक्ष किया गया। 

 

कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव, विक्की गौर, वीनुमा भाई, छुट्टन शर्मा, अरविंद समाधिया, पप्पू मामू, सनी खान ओझा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यू ब्लॉक में रैली निकालने के पश्चात मटकी फोड़ने का आयोजन संपन्न हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!