ग्वालियर। शहर में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम
नहीं ले रही हैं। दिनदहाड़े चोर घर के सामने खड़ी ऑटो को चोरी कर ले गए।
वारदात शुक्रवार दोपहर 3 बजे गदाईपुरा हजीरा की है। घटना का पता चलते ही
पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया
है।
हजीरा थानाक्षेत्र स्थित गदाईपुरा निवासी दशरथ पुत्र वीरेन्द्र
सिंह राजपूत पेशे से ऑटो चालक हैं। शुक्रवार को दोपहर में उन्होंने अपनी
ऑटो (क्रमांक एमपी07 आर-9345) को घर के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद वह आराम
करने अंदर चले गए।
कुछ देर बाद वह बाहर निकले तो देखा कि ऑटो घर के
बाहर नहीं थी। आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। चोरी का अहसास
होते ही तत्काल हजीरा थाने पहुंचे। पुलिस ने वायरलेस सेट पर प्वाइंट जारी
कर नाकाबंदी कर वाहन चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं
मिली। इसके बाद रात 8 बजे चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
हर दिन 3 वाहन चोरी
शहर
में वाहन चोर गिरोह हावी हैं। हर दिन 2 से 3 दो पहिया वाहन चोरी हो रहे
हैं। जबकि पांचवें दिन 3 पहिया या चार पहिया वाहन चोरी होता है। पुलिस ने
लम्बे समय से कोई बड़ा वाहन चोर गिरोह नहीं पकड़ा है।
दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी ऑटो को चोरी कर ले गए
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment