Press "Enter" to skip to content

13 वर्षीय बालिका गिरी कुए में, पुलिस और जनता की मदद से निकाला जिंदा

सिर में आई चोट

शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि करीब 9:00 बजे गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान एक 13 वर्षीय बालिका सपना पुत्री राजेंद्र आदिवासी निवासी गोपालपुर अचानक कुए में गिर गई। कुए की गहराई करीब 25 से 30 फीट बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद गोपालपुर थाना प्रभारी अरुण भदौरिया ने सक्रियता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से उक्त बालिका को कड़ी मशक्कत के बाद कुए से बाहर निकाला। बालिका के सिर में चोटें आई हैं बालिका को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां बताना होगा की गणेश विसर्जन के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे जिसमें महिलाएं भी गणेश जी के रथ को देख रही थी तभी यह हादसा हुआ। घटना का सुखद पहलू यह रहा की लड़की को कुएं में गिरता हुआ लोगों ने देख लिया जिससे फुलेश्वर लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए लड़की को बाहर निकाल लिया अन्यथा की स्थिति में लड़की की जान भी जा सकती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!