ग्राम राजगढ़ में युवक ने लगाई फांसी / Kolaras News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजगढ़ में एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा बना खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजगढ़ का रहने वाला अशोक पुत्र लटूरा जाटव बीती रात अपने खेत पर सो रहा था। सुबह जब परिजन पहुंचे तो देखा कि लटूरा का शव पेड़ पर लटका हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पेड़ से उतवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवया। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।