Press "Enter" to skip to content

गणेश उत्सव अंतिम चरण में विसर्जन का क्रम शुरू

कोलारस
कोलारस नगर से लेकर ग्रमाीण अंचलो में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है
कोलारस में ए बी रोड से लेकर पुलिस थाने के सामने एप्रोच रोड सहित अधिकांश
स्थानो पर गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। बीते रोज ग्यारस से गणेश
प्रतिमा को विसर्जित करने का क्र्रम शुरू हो गया है। तिवारी मोहल्ला में
संतोष तिवारी द्वारा  स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया है।
यहां पर अखण्ड रामायण पाठ के साथ भव्य भण्डारा आयोजित कर कार्यक्रम का
समापन किया गया। इसी तरह कोर्ट रोड जगतपुर पर आज गणेश प्रतिमा को विसर्जित
किया जायेगा। अनेक स्थानो पर गणेश स्थापना की गई प्रतिदिन आकर्षक झांकियां
लोगो को अपनी ओर खींच रही थी। पूरे कोलारस नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया
जगतपुर हनुमान मंदिर पर भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई यहां पर रात्री
के समय भजन पूजन का अयोजन हो रहा है स्टेशन रोड पर भी गणेश प्रतिमा की
स्थापना की गई प्रतिमा को विसर्जित बीते रोज रविवार को सुबह पिसनहारी तालाब
में किया गया भब्य चल समारोह के साथ प्रतिमा को ले जाया गया। संत फार्म
कॉलोनी स्टेशन रोड के पास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में
विद्यालय के बच्चो सहित स्टाप द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थाना की गई जहां
धार्मिक प्रतिदिन किये जा रहे है। चाणक्य स्कूल ए बी रेाड पर गणेश प्रतिमा
की स्थापना की गई कुल मिला कर कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलो में गणेश
उत्सव धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। बीते रोज ग्यारस से ही प्रतिमाओ को
विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्थी तक चलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!