Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर एवं एसपी ने किया फतेहपुर तिराहा पर पुलिस सहायता केंद्र का किया लोकार्पण / Shivpuri News

शिवपुरी। आज का दिन क्षेत्र के लोगों के लिए खास रहा। मौका था फतेहपुर चौराहा के पास पुलिस सहायता केंद्र के लोकार्पण का। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 के पास कोतवाली थाना अंतर्गत फतेहपुर तिराहा के पास कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण किया। इसका मुख्य उद्येश्य फतेहपुर तिराहा के आसपास क्षेत्र के लोगों तक पुलिस सहायता त्वरित तरीके से पहुंचाना और मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर बीएस गुर्जर, तहसीलदार भूपेंद्र कुशवाह, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी यातायात सूबे. रणवीर यादव, सूबेदार भानूप्रताप सिकरवार एवं जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष महेश आदिवासी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!