
पिछोर।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विगत दिवस देश भर के साफ सुथरे स्कूलों की
रैंकिंग जारी की जिसमें विभिन्न प्रदेशों के 172 स्कूलों को जगह मिली
मंत्रालय ने राष्ट्रीय रैकिंग में जगह बनाने वाले स्कूलों को 50 हजार रूपये
व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय प्राचार्य प्रदीप कुमार पाठक
ने दी जानकारी में बताया की प्रतियोगिता में देश के सभी 35 राज्यों व
केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला एवं राज्य स्तर के सभी विद्यालयों ने
हिस्सा लिया जिसमें म.प्र. के शिवपुरी जिले के पिछोर विकासखण्ड़ के शासकीय
मॉडल उ.मा.वि.स्कूल को नेशनल आवार्ड ऑफ स्वच्छ विद्यालय पुरूस्कार से
सम्मानित किया गया।






Be First to Comment