Press "Enter" to skip to content

कौन बनेगा विधायक सर्वे 30 सितम्बर तक जारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंगो के मतदाता दे सकते है अपनी राय

Image result for रामवीर सिंह यादव कोलारस

कोलारस-विधानसभा
चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है अगले वर्ष सितम्बर माह से
विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो जायेगी। भले ही विधानसभा 2018 के
चुनाव में एक वर्ष का समय शेष हो किन्तु राजनैतिक दलो से टिकिट मांगने बाले
पार्टी के कार्यकर्ता जब शादी विवाह, अन्य सामुहिक कार्यक्रमो में पहुंचते
है तो विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चाएं प्रारंभ हो जाती है। इसी मुददे
को लेकर दैनिक राज एक्सप्रेस टीम कोलारस एवं द टूडे टाईम्स न्यू बैब साईड
सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा कोलारस विधान सभा क्षेत्र से अगला विधायक किस दल
का और कौन होगा इसको लेकर 2 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच लोगो की राय
जानने के लिए लोगो के सामने संभावित उम्मीदवारो के नाम रखे है उनमें से
टिकिट लाने एवं जीतने में कौन सक्षम होगा इसको लेकर तीन सवाल कोलारस
विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओ से पूछे जा रहे है। पूछे गये सवालो के आधार पर
कौन बनेगा कोलारस का विधायक इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी आगामी २
अक्टूम्बर गांधी जयंती के दिन दी जायेगी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के युवा,
वयस्क, बुजुर्ग सभी महिला एवं पुरूष मतदाता अपनी राय ओपन अथवा गुप्त रूप
में व्हाटसप नम्बर 9425157456 पर आगामी 30 सितम्बर की शाम तक दे सकते है।
जिनमें टिकिट प्राप्त करने बाले एवं संभावित चुनाव जीतने बाले 3 दलो के 3
सवाल मतदाताओ के बीच रखे जा रहे है।
सवाल नम्बर 1- राम सिंह यादव
विधायक कोलारस , रविन्द्र शिवहरे न.प. अध्यक्ष कोलारस, श्री मति मुनिया
यादव जनपद अध्यक्ष बदरवास, रामवीर सिंह यादव जनपद उपाध्यक्ष बदरवास,
महेन्द्र यादव खतौरा बाले कांग्रेस नेता कोलारस।
सवाल नम्बर 2-
वीरेन्द्र रघुवंशी पूर्व विधायक, रामस्वरूप रिझारी विधायक प्रतिनिधि,
कल्याण सिंह यादव बांसखेडा बाले, धनपाल सिंह यादव मार्केटिंग अध्यक्ष
बदरवास, देवेन्द्र जैन पूर्व विधायक।
सवाल नम्बर 3-रामनिवास धाकड
विधानसभा अध्यक्ष बसपा कोलारस, अशोक शर्मा गुरूजी बसपा नेता कोलारस,दीपक
शिवहरे बसपा नेता कोलारस या भाजपा का बागी बसपा से उम्मीदवार या कांग्रेस
का बागी बसपा उम्मीदवार।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता इन तीनो
दलो के संभावित उम्मीदवारो के अलावा अन्य उम्मीदवार पर भी अपनी राय
व्हाटसप, लिखित अथवा मौखिक रूप से बता सकते है इसमें टिकिट प्राप्त करने
एवं जीतने बाला उम्मीदवार कौन होगा के अलावा आगामी 2018 के विधानसभा चुनावो
में बसपा उम्मीदवार त्रिकोणीय संघर्ष कर पायेगे अथवा भाजपा, कांग्रेस का
मैनेज उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगा इन तीनो सवालो पर कोलारस विधानसभा
क्षेत्र के मतदाता अपनी राय 30 सितम्बर तक भेज सकते है। इसके अलावा हमारी
टीम के सदस्य हरीश भार्गव, नीलेश कुमार, दीपक बत्स, दिनेश गुप्ता, मनीष
बाबा, सूरज गुप्ता, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, फरहान काजी, गिर्राज
शर्मा, नीरज भार्गव को व्यक्तिगत अथवा फोन पर भी अपनी राय एवं सुझाव दे
सकते है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!