लखनऊ। लखनऊ के लोगों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा
देते हुए मंगलवार को शहर में मेट्रो सेवा की शुरुआत की। इसके साथ ही शहर का
इंतजार खत्म हो गया है और अब लोग इस मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह व राज्यपाल राम नाईक ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन से रवाना किया।
ट्रांसपोर्ट
नगर से मेट्रो में पहला सफर शुरु करने से पहले राज्यपाल राम नाईक,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गो स्मार्ट
कार्ड खरीदा।
मेट्रो के पहले यात्री बने गर्वनर, सीएम व होम मिनिस्टर
के साथ ही लखनऊ मेट्रो यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर से शुरु की और चारबाग से
वापस ट्रांसपोर्ट नगर पर आकर सफर समाप्त किया। इस सफर के दौरान मेट्रो
ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन में
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी निमंत्रण भेजा
गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
क्रेडिट को लेकर मची होड़
इसके
साथ ही सोमवार शाम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के बीच लखनऊ मेट्रो के श्रेय की होड़ को लेकर घमासान मचा हुआ था।
जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम के आस-पास अखिलेश
यादव के बैनर आदि लगाये गए थे। इतना ही नहीं योगी सरकार ने मेट्रो के
निर्माण के समय की तस्वीरों में अखिलेश को भी जगह दी थी।
राज्यपाल
राम नाईक ने कहा कि लखनऊ मेट्रो का काम तय लागत में और वक्त पर पूरा हुआ,
यह बहुत अच्छी बात है। मैं मेट्रो के लिए बधाई देता हूं। काम समय से पूरा
हो गया। कोई भी सरकारी प्रोजेक्ट में दो दोष दिखाई देते हैं। एक समय से
पूरा न होना दूसरा लगात में पूरा न होना। ये दोनों ही बातें यहां नहीं हैं।
इसका क्रेडिट भारत सरकार को है। साथ ही ई. श्रीधरन को भी इसका क्रेडिट
देता हूं। मेरे लिए श्रीधन ‘मेट्रो मैन’ नहीं हैं, वे ‘मेट्रो गुरु’ हैं।
इस
अवसर पर मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने कहा कि इसकी देखभाल अनुशासन के साथ
करें। इस अवसर पर मैं लखनऊ की जनता से अनुरोध करना चाहूंगा कि वो इसकी
देखभाल करें और अनुशासन के साथ इसका उपयोग करें। इस प्रोजेक्ट को इतनी तेजी
से पूरा करने के लिए मैं हार्दिक धन्यवाद दे रहा हूं।
जानिए खास बातें
लखनऊ
मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा करने में तीन वर्ष लगा। पहले चरण में
मेट्रो को बनाने में चार हजार मजदूर लगे। इसका काम 790 दिन में पूरा हुआ
जबकि 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए रोज खर्च हुआ।
लखनऊ मेट्रो के हर
स्टेशन पर यात्रियों को मेट्रो की ऑटोबायोग्राफी सुनाई देगी। मेट्रो स्टेशन
पर सुनाई देने वाले स्पेशल मेट्रो रेडियो के जरिए यह ऑटोबायोग्राफी सुनाई
जाएगी।
मेट्रो की सवारी के दौरान आपको लखनऊ का रंग सहज ही दिखाई
देगा। हर स्टेशन पर लखनऊ का नवाबी रंग आपको दिखाई देगा। सीनियर सिटीजन के
लिए स्टेशन पर कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर होंगे। मेट्रो की 4 कोचों में एक
हजार से अधिक लोग सवारी कर सकेंगे।
शुरू हुई लखनऊ मेट्रो, सीएम योगी और राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment