
शिवपुरी। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शकुंतला पिप्पल द्वारा बदरवास में अम्बेडकर पार्क में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को शॉल, श्रीफल सहित कॉपी, पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शंकरलाल जाटव, बाबूलाल जाटव, श्रीचंद जाटव, दामोदर सुमन, घनश्याम जाटव, हरवीर जाटव, फूल सिंह जाटव, राकेश अहिरवार, अरविंद जौहरिया, संजय मार्शल, पूरनचंद जाटव, दुर्गेश कोली, देवेन्द्र जाटव, नरेन्द्र महोबिया आदि शामिल हैं। इस मौके पर डॉ. शकुंतला पिप्पल ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती अथवा दीया हैं जों स्वयं जलकर औरों को प्रकाश देते हैं। दुनिया से पूरी तरह नासमझ बालक को जीवन में सही राह दिखाने का कार्य गुरु ही करता हैं। आज मैं शिक्षकों को सम्मानित कर अपने आपको सौभाग्यशाली समझ रहीं हूं। इस मौके पर मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।






Be First to Comment