Press "Enter" to skip to content

नि:शुल्क शिक्षा देने वाली शिक्षिका को लायनेस क्लब साउथ ने किया सम्मानित

कपड़े सहित की आवश्यक सामग्री भेंट

शिवपुरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायनेस क्लब साउथ द्वारा माधवनगर में कक्षा 1 से 10 वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने वाली मोनिका पुत्री पुरुषोत्तम तिवारी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लायनेस क्लब की सदस्याओं द्वारा मोनिका को उनके लिए कपड़े भेंट किए, साथ ही कक्षा हेतु ब्लैकबोर्ड, पोस्टर, बच्चों के लिए पेंसिल आदि सामग्री भेंट की। खासबात यह है कि मोनिका खुद एक छात्रा है और वह बीएससी कर रही हैं इसके बावजूद भी उन्होंने अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर जरूरतमंद बच्चों के लिए दिया जिससे वह अपना भविष्य संवार सकें। मोनिका की यह पहल सराहनीय है कि वर्तमान समय में शिक्षा का पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो चुका है। मोनिका पिछले चार-पांच वर्ष से अपने घर पर ही नि:शुल्क शिक्षा दे रही हैं और उनकी कक्षा में 35 से 40 बच्चे आते हैं। मोनिका के इस कार्य की लायनसेस क्लब साउथ द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर लायनेस अध्यक्ष सुरेखा माहश्ेवरी, सचिव लायनेस कोमल राणा, कोषाध्यक्ष लायनेस मोनिका जैन, लायनेस राजबिंदल, लायनेस अनीता गुप्ता, लायनेस ऊषा मंगल, लायनेस नीलम भिसानी, लायनेस ऋचा गर्ग आदि उपस्थित थीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!