Press "Enter" to skip to content

महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने ली नदी संरक्षण की शपथ

शिवपुरी। शासकीय एसएमएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में नदी संरक्षण सप्ताह के दौरान महाविद्यालय की एनसीसी के कैडेट्स को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएच कुर्रेशी, सहयोगी एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र सक्सेना, लेफ्टि. गुलाब सिंह जाटव, एनएस अधिकारी प्रो. नवलकिशोर एवं लगभग 170 एनसीसी कैडेट्स ने शिरकत की। इस मौके पर प्राचार्य ने बताया कि नदियां जीवन दायिनी होती है। अत: भावी जीवन के लिए नदियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सभी कैडेट्स को लेफ्टि. डॉ. गुलाब सिंह जाटव द्वारा नदियों को साफ रखने की शपथ दिलाई और लेफ्टि. गजेन्द्र सक्सेना द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!