शिवपुरी। जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत उड़वाहा में बहरे
नाले पर चेकडैम का निर्माण मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दया है। गांव के गब्बर सिंह कुशवाह ने
बताया कि बहरे नाले पर कागजों में तीन चेकडैम दर्ज हैं और इन सभी का पैसा
भी निकाला जा चुका है जबकि हकीकत में नाले पर एक भी चेकडैम नहीं बनाया गया
है। पंचायत में दूसरे काम भी नहीं कराए हैं और पैसा निकल चुका है।
वहीं
इस मामले में सचिव धीरज गुप्ता का कहना है कि जेसीबी कौन चलवा रहा है,
इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को गांव जाकर पता करेंगे। उड़वाहा पंचायत में
दो से तीन माह पहले ही 15 लाख रुपए की लागत का चेकडैम मंजूर हुआ है।






Be First to Comment