
कोलारस।
कोलारस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं
शिवपुरी गुना के लोग सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा डेहरवारा,
सेसई सडक, भडौता, कोलारस, राई, गणेशखेडा के अंतर्गत आने बाले 70 पोलिंग बूथ
के कार्यकर्ताओ एवं सैक्टर प्रभारियो की बैठक ली गई। जिसमें सिंधिया ने
कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी एवं पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता नये युवाओ एवं
महिलाओ को जोडे। उक्त जानकारी देते हुये ओपी भार्गव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
उपाध्यक्ष ने बताया कि सिंधिया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि
मेरा कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा के साथ में कार्य करता है यही
कार्यकर्ता नेता बनाते है और जब इनका लोग मान सम्मान नही करते तो बापिस उसे
नेता के स्थान पर आम इंसान बना देते है। कार्यकर्ताओ से कहां कि क्षेत्र
के गांव वासियो की पेय जल, बिजली एवं अन्य समस्याओ के बारे में प्रशासन को
अवगत कराये एवं समस्याओ का निराकरण कराये। उन्होने प्रदेश सरकार पर तीखा
प्रहार करते हुये कहां कि प्रदेश सरकार में व्यापम घोटाला एवं किसानो का
अपमान एवं झूठे बादो का पुलंदा का प्रचार प्रसार सरकार कर रही है।
कार्यकर्ता बैठक को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह यादव,ब्लॉक कांगे्रस
अध्यक्ष सौहन गौड, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ओपी भार्गव द्वारा किया गया। विधानसभा प्रभारी अशोक
चौधरी ने भी कार्यकार्ताओ को दिशा निर्देश दिये। इसके उपरान्त
कार्यकर्ताओ का क्षेत्रीय विधायक द्वारा भोज रखा गया था। इस अवसर पर
सैक्टरो के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थि थे।
बदरवास में भी ली सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक
बदरवास
में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास की सभी पोलिंग बूथ
एवं सैक्टर कार्यकर्ताओ की बैठक ली जिसमें सिध्या द्वारा प्रत्येक
कार्यकर्ता से उनकी टेविल पर जाकर मिला गया। ं सिंधिया ने कार्यकर्ताओ को
संबोधित करते हुये कहा कि मेरा कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा के साथ में
कार्य करे एवं कांग्रेस को मजबूत बनाये। शिवराज सरकर के खिलाफ तीखा बार
किया। उक्त जानकारी देते हुये कमलेश गुप्ता ने बताया कि सांसद सिधिया
द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ में बैठ कर भोजन भी किया। और प्रत्येक
कार्यकर्ता को ईमानदारी से कार्य करने के लिए कहा और के लोगो को आये दिन आ
रही परेशानियो का समाधान करवाने के लिए अवगत कराया।






Be First to Comment