के ही एक दबंग व्यक्ति ने बलपूर्वक कब्जा कर निजी खेत में पानी देने का
कार्य किया जा रहा है और ग्रामीण जनता पीने के पानी के लिए भटकती फिर रही
है, ग्रामीण कुछ कहते हैं तो दबंग द्वारा झगड़ा कर मारपीट तक कर दी जाती
है जिससे ग्रामीण भी शिकायत करने से घबराते हैं। इस आशय की शिकायत
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सिंघराई एवं बैंटरा के दो दर्जन ग्रामीणों ने
एसडीएम आर ए प्रजापति को कर बोर से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है।
सिंघराई एवं बैंटरा निवासी विजय सिंह, मानाराम, दुलारी, गणेशराम,
रामकिशन, मुकेश, राजू, कैलाश, प्रमोद, शंकर, नरेश, देवेन्द्र धाकड़,
कल्ला, सांखला, किशन सिंह, मदन, प्रकाश, रंगीलाल, मुरारी आदि ने शिकायत
में एसडीएम को बताया कि कई सालों से सिंघराई में नल-जल योजना के तहत शासन
द्वारा एक बोरा लगाकर मोटर डलवाई गई थी जिससे गांव के सैकड़ों लोग पानी
भरते थे लेकिन इस बोर पर गांव के ही बद्री धाकड़ नामक दबंग व्यक्ति
द्वारा निजी उपयोग किया जा रहा है ग्रमीणों के कहने पर डराया धमकाया जाता
है इस डर की बजह से ग्रामीण कुछ कह नहीं पाते। ग्रामीणों ने बताया कि
उक्त दबंग के परिवार में लगभग 50 सदस्य हैं जो ग्रामीणों को डराते हैं।
ग्रामीणों ने शासकीय बोर को दबंग के कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग
एसडीएम से की है। जनसुनवाई में तहसीलदार महेन्द्र कथूरिया, जनपद सीईओ
सुमन चौहान, सीएमओ प्रियंका सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के एई वैभव
त्रिपाठी, बीईओ, बीआरसीसी, पीएचई के प्रभारी केके सक्सेना आदि उपस्थित
रहे।



