ग्वालियर। एटीएम से कैश निकालने आई महिला की मदद करने के बहाने दो युवक 26 हजार
रुपए खाते से चोरी कर ले गए। घटना 20 अगस्त तानसेन नगर एसबीआई के एटीएम की
है। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज किया है।
गोला का मंदिर
नारायण विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रूबी तोमर पत्नी अशोक 20 अगस्त की
शाम खरीदारी करने के लिए हजीरा आई थीं। यहां खरीदारी में कैश कम पड़ा तो वह
तानसेन नगर एसबीआई के एटीएम पर पहुंची। यहां एटीएम कार्ड मशीन में एंटर
करने के बाद नंबर दबाए तो कुछ बटन काम नहीं कर रहे थे। इसी समय वहां दो
युवक आ गए। उन्होंने मदद करने के बहाने स्क्रीन पर कुछ बटन दबाए, लेकिन कैश
नहीं आया। महिला अपना कार्ड लेकर वापस आ गई। रात को घर पर पहुंचने के बाद
जब वह मोबाइल की मैसेज गैलरी चेक कर रही थी तभी 26 हजार रुपए दो बार में
निकलने के मैसेज पड़े हुए दिखे। मामले की सूचना अगले दिन पुलिस को दी। साथ
ही बैंक पहुंचकर पता किया। बैंक से डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले
में ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
मदद करने के बहाने दो युवक एटीएम से निकाल ले गए 26 हजार रुपए
टैग: ग्वालियर



