बिजली के बकायादारों पर सख्त हुआ विद्युत मण्डल दल बल के साथ होगी बकायादारों पर कनेक्सन काटने की कार्यवाही

Image result for बिजली का बिल
कोलारस।
कोलारस शहर के अंतर्गत आने वाले समस्त बिद्युत के बकायादार उपभोक्ता
साबधान हो जाए अगर आप पर बिजली का बिल बकाया चल रहा है तो आपको बिना बिजली
के रहना पड़ सकता है क्योंकि आज से शुरू होगी कनेक्सन काटने की कार्यवाही
कोलारस शहर विद्युत मण्डल पर लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि बकाया है जिसकी
बसूली के लिए सहायक यंत्री मनोज कुमार जयसवाल  आज से अपने पूरे दल बल के
साथ शहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जैसे कोलारस, मोहरा, रामपुर बिरमखेडी
बेरखेडी पिपरोदा चन्दोरिया आदि क्षेत्रों में बिद्युत के समस्त बकायादारों
चाहे वह घरेलू हो या व्यवसाय के हो जिन उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल बकाया
है उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्सन काटने की कार्यवाही की जाएगी इस दौरान
उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नही दी जाएगी साथ ही बिजली की चोरी
कर रहे उपभोक्ताओं पर धारा 135 व् 126 के तहत प्रकरण बनाने की कार्यवाही की
जाएगी कोलारस  शहर के सहायक यंत्री मनोज कुमार ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं
सख्त लहजे में कहा कि  आज होने वाली कार्यवाही के संकेत कई बार दिए ज चुके
है कार्यवाही से उतपन्न होने वाली असुविधा से बचने के लिए समस्त बकायादार
उपभोक्ता अपने बिलो की बकाया राशि को बिद्युत मण्डल में जमा कराए ताकि
कनेक्सन बिच्छेदन से होने वाली असुविधा से बचा ज सके

संबंधित खबरें