सोने में गिरावट

Image result for सोने

नई दिल्ली। सराफा बाजार का रुझान बुधवार को मिलाजुला
रहा। सोने में मामूली गिरावट आई, लेकिन चांदी का भाव एक बार फिर 42 हजार
रुपए के स्तर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान के
बीच मौजूदा ऊंची कीमतों पर गहना निर्माताओं की तरफ से मांग घटने की वजह से
सोने में पिछले 3 दिन से जारी तेजी थम गई।
स्थानीय सराफा बाजार में
इसकी कीमत 50 रुपए घटकर 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके उलट औद्योगिक
यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग की बदौलत चांदी का भाव 300
रुपए की तेजी के साथ 42,000 रुपए प्रति किलो हो गया।
उधर सिंगापुर
में सोने की कीमत घटकर 1,336.90 डॉलर प्रति औंस रही। इसका असर घरेलू बाजार
के रुझान पर नजर आया। सोना आभूषण की कीमत 50 रुपए कम होकर 30,400 रुपए
प्रति 10 ग्राम रह गई। लेकिन, 8 ग्राम की गिन्नी 24,600 रुपए पर यथावत रही।
साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 940 रुपए की तेजी के साथ 41,500 रुपए प्रति
किलो बोली गई। दूसरी तरफ चांदी के सिक्कों के दाम 74,000-75,000 रुपए प्रति
सैकड़ा पर स्थिर रहे।


संबंधित खबरें