ग्वालियर। शहर में स्वाइन फ्लू की
बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए टेमी फ्लू टेबलेट अब निजी मेडिकल स्टोर पर
भी मिल सकेगी। इसके लिए औषधी विभाग ने शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 7
निजी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया है। जिन पर पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे
पर ही यह दवाएं उपलब्ध हो सकेगी। हालांकि दवाओं की खरीदी बिक्री का दवा
कारोबारी को पूरा रिकार्ड रखना होगा।
स्वाइन फ्लू की टेबलेट शासकीय
अस्पतालों में तो उपलब्ध है, लेकिन निजी मेडिकल स्टोरों पर अब तक ये दवाएं
नहीं मिलती थी। ऐसे में जो लोग निजी चिकित्सक से उपचार कराना चाहते हैं,
उनको भी शासकीय अस्पताल ही उपचार के लिए आना पड़ता था। लेकिन अब निजी
चिकित्सकों के यहां भी मरीज उपचार करा सकेंगे, क्योंकि टेमी फ्लू टेबलेट
निजी मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध रहेंगी। इन दवाओं की बिक्री के लिए सीएमएचओ
डॉ एसएस जादौन ने सात निजी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया है।
इनमें
गुरूदेव मेडिकल स्टोर माधव डिस्पेंसरी के सामने, सिकरवार मेडिकल स्टोर
चौहान प्याऊ के पास थाटीपुर, विनोद मेडिकल हॉल सदर बाजार मुरार, पाल मेडिकल
स्टोर बहोडापुर, गोविन्द मेडिकल स्टोर गोले का मंदिर, राज मेडिकल एजेन्सी
हुजरात रोड, जयबाबा मेडिकल स्टोर ओल्ड बस स्टेंड के पास कंपू शामिल हैं।
दवा व्यवसायी केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर ही दवाएं दे सकेंगे एवं
केशमैमो भी मरीज को प्रदान करना अनिवार्य होगा। औषधी निरीक्षक अजय ठाकुर
एवं दिलीप अग्रवाल ने इस संबंध में सभी दवा स्टोर संचालकों को निर्देश जारी
कर दिए हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी मिलेगी टेबलेट
निजी
मेडिकल स्टोर के साथ ही अब टेमी फ्लू टेबलेट सिविल अस्पताल एवं प्राथमिक
स्वास्थ्य केन्द्र पर भी उपलब्ध रहेगी। जबकि जिला अस्पताल में पहले से
स्वाइन फ्लू की टेबलेट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
संयुक्त संचालक ने देखी व्यवस्थाएं
संयुक्त
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ एके दिक्षित ने बुधवार को जेएएच में बने
स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया है। यहां पर सभी व्यवस्थाएं उन्हे चाक
चौबंद मिली है। चिकित्सकों ने बताया कि लावारिस वार्ड के चार बेड को
सस्पेक्टेड मरीजों के लिए एवं स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीजों के लिए 8 बेड अलग
कर दिए गए हैं।
निजी मेडिकल स्टोर पर मिलेगी स्वाइन फ्लू की टेबलेट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment