ग्वालियर। महिला को धक्का देकर ऑटो चालक बैग
लेकर भाग गया। बैग में 4 लाख रुपए रखे हुए थे। घटना यादव धर्मकांटा के पास
बुधवार शाम 6 बजे हुई है। महिला ने एक दिन पहले अपना मकान बेचा था। उसमें
से चार लाख रुपए लेकर वह यादव धर्मकांटा के पास एक नया मकान की डील करने
जा रही थी। पिंटो पार्क से महिला ऑटो में सवार हुई थी। यादव धर्मकांटा पर
उतरने के बाद वह बैग उठा पाती उससे पहले ही चालक धक्का मारकर गाड़ी भगा ले
गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को लेकर थाने आ
गई। पुलिस ने रात को महिला को सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम ले जाकर शहर में लगे
कैमरों की फुटेज दिखाई है। एक जगह महिला ऑटो में बैठते दिख रही है। जिसके
बाद घटना सही साबित हुई है।
गोला का मंदिर पिंटो पार्क निवासी
प्रेमा देवी प्रजापति पत्नी मोहकम प्रजापति ने दो दिन पहले सैनिक कॉलोनी
पिंटो पार्क में अपना एक मकान बेचा है। जिसमें उसे 8 लाख रुपए मिले थे।
जिनमें से 4 लाख रुपए बैग में रखकर वह बुधवार शाम यादव धर्मकांटा एक मकान
देखने और उसकी डील करने के लिए जा रही थी। प्रेमा देवी ने पिंटो पार्क से
एक ऑटो बुक किया। ऑटो में मोबाइल पर मकान की डील की बात करते हुए वह जा रही
थी। शाम 6 बजे के लगभग जैसे ही यादव धर्मकांटा इलाके में महिला ऑटो से
उतरी। उसने बैग ऑटो की सीट पर रखकर किराया देने लगी। तभी ऑटो चालक ने महिला
को धक्का दिया और ऑटो लेकर भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया पर जब तक कोई
कुछ समझ पाता ऑटो चालक फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग
गई। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पहुंची। वह महिला को लेकर थाने
पहुंचे। पूछताछ करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरों में तलाशे सबूत
पुलिस
ने घटना की सत्यतता और ऑटो चालक की पहचान के लिए महिला को लेकर पुलिस
कन्ट्रोल रूम पहुंची। यहां सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में पिंटो पार्क से लेकर
यादव धर्मकांटा के बीच लगे पुलिस के कैमरों की उस समय की फुटेज देखी। एक
जगह महिला ऑटो में बैठी दिख रही है, लेकिन स्पष्ट कुछ नहीं आया है।
महिला को धक्का देकर 4 लाख रुपए लेकर भाग गया ऑटो चालक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment