कोलारस। बीते रोज क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने कोलारस आये इस दौरान जब व्यवस्थापक के द्वारा मंच पर राजएक्सप्रेस एंव फास्ट समाचार कोलारस की टीम को सामुहिक रूप से सौजन्य भेंट करने के लिए आमांत्रित किया गया। तब मंच पर पहुचें हमारे कोलारस संबाददाता हरीश भार्गवए कुमार नीलेशए दीपक बत्सए मनीष गोस्वामी ने जब कोलारस के समाचारो एवं अन्य कार्यक्रमो के संबंध में दैनिक राज एक्सप्रेस और फास्ट समाचार की कॉपी सिंधिया को भेंट की तब सिंधिया ने फास्ट समाचार और राज एक्सप्रेस के द्वारा प्रकाशित सटीक खबरों के लिए समाचार पत्र एवं कोलारस की टीम को धन्यवाद के साथ समाचार पत्र की दुनिया में राज एक्सप्रेस और फास्ट समाचार के बढते कदमो के बारे में सिंधिया ने प्रशंसा की।
राज एक्सप्रेस और फास्ट समाचार की खबर पर सिंधिया ने समाचार पत्र को दी बधाई

टैग: कोलारस




