पुख्ता इंतजामात रहें इसलिए 30 कैमरे लगाए जा रहे है। 12 कैमरों को पहले ही
लगाया जा चुका है,इस तरह से अब शहर के 5 किमी के दायरे को कवर करने के लिए
चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजामात को बढाने 42 कैमरे लगाए जा रहे है।
इसके लिए पीएचक्यू भोपाल से आदेश आए है और काम भी शुरु हो गया है। जिसके
तहत नवंबर माह में यह काम पूरा हो जाएगा।
शहर के मुख्य चौराहों की मॉनीटरिंग अब तक शहर में लगे 12 कैमरों के
माध्यम से की जाती थी पर इन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी नहीं की जा सकती
थी इसलिए सारे शहर में निगरानी हो सके इसके लिए 42 जगहों पर कैमरे लगाए जा
रहे है ताकि आपराधिक कोई भी घटना घटती है तो उस घटना को अंजाम देने से
पहले ही अपराधियों की साजिश को बेनकाब किया जा सके। इसके लिए एक अलग से
कंट्रोल रूम भी है जहां से इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी आसानी से रखी जा
सकती है।
मुख्य चौराहे पर होने वाली गतिविधियां होती थीं कैद
अब तक सिर्फ मुख्य चौराहे पर ही कैमरे लगे होने से यहां की गतिविधियां
ही कैमरे में कैद हो पाती थी जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए होती थी।
पर अब एक साथ पूरे शहर की निगरानी इन कैमरों के माध्यम से हो सकेगी। इसके
लिए 30 और कैमरे चिन्हित स्थलों पर लगाए जा रहे है जहां से उस क्षेत्र का
पूरा नजारा आसानी से देखा जा सकेगा।
डेढ़ माह में हो जाएगी प्रक्रिया पूरी
डेढ़ माह में यह प्रक्रिया पूरी होने की बात एजेंसी द्वारा कही जा
रही है। पहले चरण मे नगर पालिका,पीएचई और पीडब्ल्यूडी डी विभाग से एनओसी का
मामला था जो पुलिस की सहमति से पूरा हो गया है। अब कैमरे लगने की
प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। जिसमें कैमरे लगना तो आसान है पर केवल बिछाकर
उसका कनेक्शन होना और फिर उसे कंट्रोल रूम से जोड़ना इस प्रक्रिया में थोड़ा
समय लगेगा पर नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सड़कों पर जाम, जुलूस की निगरानी के साथ अपराधी भी होंगे चिह्नित
सड़कों पर जाम लग जाने से चाहे जब परेशानियों का सामना लोगों को
करना पड़ता है,ऐसे में कंट्रोल रूम से जब निगरानी की बात आएगी तो तुरंत
वायरलेस से संदेश देकर उस स्थान से जाम क्लियर कराया जाएगा। इसके साथ साथ
जुलूस की निगरानी के लिए भी यह थर्ड आई महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि इस
दौरान बदमाश सक्रिय होकर चेन स्नेचिंग और पर्स,मोबाइल चुराने जैसी घटना को
अंजाम दे देते है। और वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते है और बाद
में पुलिस हाथ मलती रह जाती है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
सुरक्षा
के लिहाज से हम इन कैमरों को लगवा रहे है जहां तक समय की बात है तो यह डेढ़
माह में कंप्लीट हो जाएगा। पीएच क्यू से आए आदेश के बाद 30 कैमरे लगाए जा
रहे है,12 कैमरे पहले लग चुके है । सुनील कुमार पांडेय, एसपी शिवपुरी
इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
माधव चौक,गांधी चौक, गुरुद्वारा चौक, न्यू ब्लॉक चौराहा, ग्वालियर
नाका चौराहा,गुना नाका चौराहा, पोहरी वायपास चौराहा, झांसी तिराहा,
हॉस्पिटल चौराहा, नीलगर चौराहा, आईटीआई तिराहा,सुभाष चौक, राधारमण मंदिर,
हॉस्पिटल के सामने, गेलेक्सी कोचिंग, सब्जी मंडी, सराफा बाजार, फिजीकल
चौराहा, दो बत्ती, राजेश्वरी मंदिर, फतेहपुर चौराहा, कोर्ट रोड चौराहा,
खिन्नी नाका चौराहा, छत्री,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कस्टम गेट , भदैया
कुंड, एमएम हॉस्पिटल के नाम शामिल है।





Be First to Comment