शिवपुरी | सीएम स्वरोजगार योजना में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग
हितग्राहियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सेवा एवं उद्योग कार्य के
आधार पर 50 हजार रु. तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिए जाएंगे। बैंक की ओर
से स्वीकृत लोन के अनुसार 30% अथवा अधिकतम सीमा 15 हजार रु. के मान से
अनुदान राशि विभाग स्वीकृतकर्ता बैंक के खाते में उपलब्ध करवाएगा।
ओबीसी को 30 फीसदी अनुदान पर मिलेगा लोन

टैग: shivpuri




