ग्वालियर, ।चलती ट्रेन में एक महिला के साथ कुछ बदमाश जहरखुरानी कर उसका बैग अपने
साथ ले गए। बैग में जो पैसा रखा था वह तो अपने पास रखा बाकी मोबाइल, कपड़े
रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए। यह मोबाइल एक नाबालिग ने उठा लिया और उसमें अपनी
सिम डालकर चलाने लगा। जब जीआरपी उसके यहां पहुंची तब पता लगा कि वह जो
मोबाइल चला रहा था, वह चोरी का है। इसे चलाकर वह फंस गया है।
कुछ
दिनों पहले ग्वालियर की रहने वाली सविता तिवारी ग्वालियर से कोटा का सफर
भिंड-कोटा पैसेंजर से कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक उन्हें गहरी
नींद लग गई। इसके बाद जब आंख खुली तो इनका सामान गायब था। इन्होंने जीआरपी
थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
जीआरपी नैरोगेज थाने में केस डायरी
पहुंची। मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर इसे सर्विलांस पर लगाया। कुछ
दिनों पहले इसकी लोकेशन मुरार में मिलने लगी। इसके बाद जीआरपी ने पड़ताल
शुरू की। इसमें जीआरपी थाटीपुर पहुंची। यहां यह मोबाइल एक नाबालिग चलाता
हुआ मिला।
उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे यह मोबाइल रेलवे
ट्रैक पर टूटा हुआ मिला था। इस मोबाइल को सुधरवाया और इसमें अपनी सिम डालकर
चलाना शुरू कर दिया। उसे नहीं पता था कि यह मोबाइल चोरी का है। जीआरपी ने
बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह पढ़ा लिखा नहीं है, इसलिए
रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुए मोबाइल में सिम डालकर चलाने लगा।
ट्रैक पर पड़ा मिला मोबाइल सिम डालने के बाद आ गई पुलिस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment