Press "Enter" to skip to content

तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन, शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पोलोग्राउण्ड में तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर सहित अन्य जिले की टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले खेले गए। बालक मिनी वर्ग में शिवपुरी ने ग्वालियर को १७-०३ से हराया, जूनियर बालिका वर्ग में शिवपुरी ने अशोकनगर को ९-२ से पराजित किया। बालिका मिनी वर्ग में शिवपुरी ने ग्वालियर को २-१ से मात दी, वहीं जूनियर बालक वर्ग में शिवपुरी ने अशोकनगर को २०-३ से पराजित कर जीत दर्ज की। इस शिवपुरी के सभी वर्गों के खिलाडिय़ों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फायनल जीता। प्रतियोगिता में बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, अशोक चौधरी, महेश भार्गव, चंद्रशेखर बेमटे, बृजमोहन जाट, मनोज निगम, रज्जाक खान, अशोक शाक्य आदि की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!