
बदरवास।
बदरवास थाना में पदस्थ आरक्षक ने आज ईमानदारी व मानवीयता का परिचय देते
हुये रास्ते में मिले रुपयों से भरे बैग को लौटाया है, जो कि आज नगर में
चर्चा का बिषय बना हुआ है। आरक्षक रमेश सिंह थाने की पुलिस मोबाईल का चालक
है वह थाने के कुछ जरूरी कागजों की फोटो कॉपी कराने बाजार आया था, तभी बस
स्टेंड के पास उसे एक बैग अज्ञात अवस्था में पडा मिला जब उसने आस-पास के
मौजूद लोगों से पूछ-ताछ की तो उन्होने उसे लावारिस बताया आरक्ष बैग को लेकर
थाने में पहुँचा जहां उसकी जांच के बाद पता चला की उसमें एक लाख रुपये रखे
हैं। बैग के अंदर एक पर्ची भी रखी थी जिसपर शिक्षक का मोबाइल नम्बर लिखा
था संपर्क करने के बाद पता चला की बरौदिया प्रा.विद्यालय में पदस्थ शिक्षक
जगदीश परिहार निवासी बहंगवा बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर ले जा रहा था
जिसका बैग रास्ते में गिर गया था। पुलिस ने शिक्षक को बुलाकर रुपये वापिस
लौटा दिये हैं।
बैग गिरने के बाद घबरा गया था शिक्षक
शिक्षक भारतीय
स्टेट बैंक बदरवास मे अपने खाते से एक लाख रुपये निकाल कर ले गया था उसने
रुपये बैग में रखकर मोटरसाईकिल के पीछे बैग लटका लिया और बैंक से निकल आया
जब अचानक शिक्षक की नजर पडने पर उसे बैग नहीं दिखा तो वह घबरा गया और लौटकर
बैंक में पहुँचा जहाँ उसने शाखा प्रबंधक को पूरी घटना सुनाई, शिक्षक को
ज्ञात नहीं था की बैग बैंक के बाहर गिरा है या कहीं ओर जिसको लेकर प्रबंधक
बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज दिखबा रहे थे तभी बदरवास थाने से शिक्षक
के पास फोन आया की तुम्हारा बैग हामारे पास सुर्कि्षत है, यह पता लगने के
बाद उसने राहत की सांस ली। शिकक्ष का कहना है की मुझे बैग गिरने के
साथ-साथ मोबाईल मोनीट्रिंग का भी डर सता रहा था क्योंकि बैंक में ही मुझे
11 बज गये थे इसलिए मेरी घबराहट बडने लगी थी।




