Press "Enter" to skip to content

किसानों ने फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बदरवास
गत बर्षों से प्रकृति किसान से रूठ सी गई है किसान प्रतिबर्ष अच्छी फसल की
आश में खेतों में लगातार मशक्क्त कर रहे हैं लेकिन प्रकृति के उदासीन
रवैये से किसान निराश है। जल बर्षा न होने से खेतों में उगी फसल नष्ट होने
की कगार पर है जिसको लेकर क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के किसानों ने जनपद
सदस्य हरकुंवर यादव के नेत्रत्व में शुक्रवार दोपहर तहसील पहुँचकर नष्ट हुई
फसल का सर्वे काराने तथा उचित राहत राशि प्रदाय कारने के लिए तहसीलदार
प्रेमलता पाल को ज्ञापन सौंपा है। जनपद सदस्य हरकुंवर यादव व ऐयूकएस के
संभाग अध्यक्ष नंदकुमार यादव ने बताया की जलबर्षा न होने से नष्ट फसल का
सर्वे काराने व किसानों को राहत राशि प्रदाय काराने करीब दर्जन भर गांव के
लोग ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देते समय नंदकुमार यादव चितारा, जितेंद्र
यादव श्रीपुर, गौरव शर्मा बामौर, रामभान यादव कुंडाई, दुर्जन जाटव सडबूड,
मुकेश मुकेश बूडाढोंगर, गोविंद यादव बांसखेडा, परसादी जाटव तथा नरेंद्र
यादव आदि मौजूद र
हे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!