परीक्षा देकर लौटे युवक को ने कट्टा अड़ाकर लूटा

Image result for कट्टा अड़ाकर लूटा

ग्वालियर। भोपाल में सिपाही के लिए ऑनलाइन परीक्षा देकर लौटे युवक को
डीडी नगर में 2 बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर लूट लिया। युवक डबरा का
रहने वाला है। रात अधिक हो जाने के कारण वह बहन के घर डीडी नगर जा रहा था।
वारदात गुरुवार की रात 1 बजे के लगभग हुई।
डबरा निवासी संजय पुत्र
जहार सिंह गुर्जर सिपाही की ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए भोपाल गया था।
परीक्षा देने के बाद गुरुवार की रात को लौटा। रात अधिक हो जाने के कारण
युवक डबरा जाने की बजाए ऑटो पकड़कर डीडी नगर में निवास करने वाली बहन के घर
चला गया। डीडी नगर गेट पर ऑटो से उतरने के बाद संजय पैदल-पैदल बहन के घर जा
रहा था। दशहरा मैदान के पास बगैर नंबर की बाइक से आए 2 बदमाशों ने उसे रोक
लिया और कट्टा अड़ाकर गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी मारपीट की। उससे 2
मोबाइल व 1500 रुपए लूटकर ले गए। लूट की सूचना मिलते ही महाराजपुरा पुलिस
ने रात में ही डीडी नगर क्षेत्र में सर्चिंग की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं
लगे।
झपट्टा मारकर मोबाइल लूटा- फूलबाग के सामने स्थित मारकण्डेश्वर
मंदिर के दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकले रामवरन राठौर निवासी पटेल
नगर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, तभी बाइक पर 2 बदमाश आए और झपट्टा
मारकर मोबाइल लूटकर ले गए। लूट की घटना बुधवार की रात की है।


संबंधित खबरें