Press "Enter" to skip to content

जितना समय पढ़ाई में दोगे उतना ही बढ़ा अफसर बनोगे: प्रजापति कन्या उमावि में एसडीएम ने निरिक्षण के दौरान छात्राओं से किए सवाल



कोलारस। एसडीएम आरए प्रजापति शुक्रवार को शासकीय कन्या उमावि पहुचे और
कक्षा बारहवी की छात्राओं की क्लाश ली। एसडीएम ने छात्राओं को बताया कि
मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है, जितना समय पढ़ाई में दोगे उतना
ही बढ़ा अफसर बनोगे। अभी से आप मेहनत कर लोगे तो दुनिया तुम्हें सेल्यूट
करेगी। अपने अध्यनकाल का विवरण बंया करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय
बिजली नहीं थी जब हम आठ घंटे चिमनी जलाकर पढ़ते थे, यदि मैं पढ़ाई को
अधिक समय दे पाता तो मैं भी आज कमिश्नर बन जाता। आप सब आठ घंटे में हर
दो-दो विषय का अध्यन जरूर करें और पढऩे का टाइम टेबिल बनाएं। एसडीएम ने
बताया कि दो घंटे की नियमित पढ़ाई में सिपाही, चार घंटे की पढ़ाई में
तहसीलदार, छह घंटे की पढ़ाई में डीईओ, प्राचार्य, लेक्चरार, आठ धंटा की
पढ़ाई में एसडीएम, डॉक्टर, इंजीनियर बनोगे और यदि कलेक्टर एवं एसपी बनना
है तो दस घंटा तक पढ़ाई करना पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पढ़ाई
नहीं करोगे तो चौकीदार भी नहीं बन पाओगे। एसडीएम ने इतिहास, भूगोल,
हिन्दी, साहित्य के विषय के पाठ भी पढ़ाए और बोर्ड पर लिखकर समझाया भी।
छात्राओं ने एसडीएम के प्रश्नों के बेवाक जवाब भी दिए। इस अवसर पर
विद्यालय के प्राचार्य राजाबाबू आर्य मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!