Press "Enter" to skip to content

स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोलारस
कोलारस थाना क्षेत्र के इंद्रा कालोनी में किराए के मकान में निवास करने
वाले कक्षा 8वीं के छात्र राहुल यादव उम्र 16 वर्ष ने रात्रि में अज्ञात
कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी कल सुबह उस समय लगी जब काफी
देर तक राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर
देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मामले में मर्ग
कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल यादव
पुत्र वीरेंद्र यादव उम्र 16 बर्ष निवासी दादूखेड़ी कोलारस के इंद्रा
कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रहा था और वह कोलारस पब्लिक स्कूल में
कक्षा 8वीं का छात्र था। गुरूवार की रात्रि राहुल कमरे का दरवाजा बंद करके
सो गया उसके साथ वह सुबह तक कमरे से बाहर नहीं
आया तो मकान मालिक ने दरवाजे
को कई बार खटकटाया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक ने
आसपास के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और खिड़की से झांककर देखा तो
राहुल फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी तुरंत ही पड़ोसियों
ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के फंदे से उतारकर उसे
कब्जे में ले लिया और उसे पीएम हाउस पहुंचा दिया। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो
सका कि राहुल ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों के चलते उठाया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!