खेत में पानी देते समय लगा करंट, मौत

Image result for करंटबदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम
एनवारा में एक युवक को करंट लग जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने
मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार एनवारा निवासी
भूरा पुत्र बालकिशन धाकड़ निवासी एनवारा खेत में पानी दे रहा था तभी अचानक
तार टूट गया और उस तार को भूरा सही करने लगा उसी समय अचानक कट पर हाथ पड़
जाने के कारण करंट उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई
पुलिस ने शव का पीएम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी।

संबंधित खबरें