Press "Enter" to skip to content

शादी के लिए माता पिता बना रहे थे दवाब छात्रा ने निकाला ये रास्‍ता

ग्वालियर। माता-पिता के शादी के लिए दवाब डालने से
नाराज बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा भिंड से ग्वालियर आ गई। छात्रा आईजी व
डीआईजी से बात करने पर अड़ी हुई है। छात्रा का कहना है कि अभी वह शादी करना
नहीं चाहती है। आगे पढ़कर कुछ बनना चाहती है। छात्रा अपने साथ 12 वीं की
अंकसूची भी लाई है। जिमसे 4 विषयों में डी लगी है। इंदरगंज थाना पुलिस ने
फिलहाल छात्रा को महिला थाने पहुंचा दिया है। पुलिस ने छात्रा के माता-पिता
को भी इसकी सूचना दे दी है। सबसे पहले उसका बुआ-फुफा छात्रा से बात करने
के लिए महिला
थाने पहुंचे। लेकिन युवती ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया।
डीआईजी
(महिला अपराध) अशोक गोयल ने बताया कि शनिवार की शाम को गुना के दोस्त विजय
सिंह ने उन्हें सूचना दी कि एक छात्रा को मदद की आवश्यकता है। छात्रा अपने
माता-मिता से नाराज होकर घर से निकल आई है। छात्रा भिंड की रहने वाली है।
छात्रा जिला सत्र न्यायालय के आसपास खड़ी है। डीआईजी ने इसकी सूचना इंदरगंज
थाना पुलिस को दी। पुलिस छात्रा को थाने ले आई। इंदरगंज थाने के टीआई उमेश
मिश्रा छात्रा को समझाने के लिए सीएसपी डीवीएस भदौरिया के पास ले गए।
आगे
पढ़ना चाहती हूं, घरवाले शादी करना चाहते हैं- छात्रा ने पुलिस को बताया कि
वह भिंड जिले के पास अरोरा फर्म हाउस के पास रहती है। बीएससी प्रथम वर्ष
में अध्ययनरत हूं। घरवाले मेरी पढ़ाई बंद कर शादी करने के लिए दवाब डाल रहे
हैं। और वह आगे पढ़ना चाहती हूं। छात्रा ने सीएसपी डीबीएस भदौरिया को इंटर
की अंक सूची भी दिखाई। इसमें उसके 4 विषय में डिस्टेशन मिली है। अंकसूची
देखकर सीएसपी ने कहा कि छात्रा वाकई पढ़ने में होशियार है। छात्रा ने
माता-पिता से इंकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ आईजी व डीआईजी से बात करना
चाहती हूं। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं।
बुआ-फुफा बात करने के लिए
आए- पुलिस ने छात्रा के नाराज होकर ग्वालियर आने की सूचना उसके माता-पिता
को दी। छात्रा के ग्वालियर आने की सूचना पर उसके बुआ-फुफा थाने महिला थाने
पहुंच गए। लेकिन छात्रा ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया। बुआ-फुफा का
कहना है कि उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। छात्रा के
माता-पिता भिंड से आ रहे हैं।
आईजी-डीआईजी को ही बताऊंगी- छात्रा
से महिला आरक्षक ने बात करने की कोशिश की। लेकिन छात्रा ने उसे कुछ भी
बताने से इंकार कर दिया। छात्रा का कहना है कि तुम मेरी समस्या समाधान नहीं
कर पाऊंगी। फिर तुम्हें क्या बताओं। मैं आईजी -डीआईजी से बात करूंगी।
छात्रा के 5 भाई-बहन हैं-
छात्रा के पांच भाई-बहन है। छात्रा दूसरे नंबर की है। बड़ी बहन की शादी हो
चुकी है। 2 भाई और बहनें भी हैं। छात्रा के रिश्तेदारों का कहना है कि बेटी
के पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है। ये शादी से इंकार कर रही है। जबकि
छोटे-भाई बहनों की शादी भी होनी है। शादी करने के बाद भी आगे पढ़ सकती है।
रविवार को माता-पिता के साथ होगी काउंसलिंग- सीएसपी
डीवीएस भदौरिया ने बताया कि रविवार की सुबह डीआईजी (महिला अपराध) के
निर्देश पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ छात्रा व उसके माता-पिता की
काउंसलिंग की जाएगी।
परेशान छात्रा व महिलाएं 1090 पर सूचना दें- डीआईजी
(महिला अपराध) अशोक गोयल ने बताया कि छात्रा, युवती व महिलाएं किसी तरह
के अत्याचार व अन्य परेशानी होने पर पुलिस की मदद लेने के लिए टोल फ्री
नंबर 1090 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!