नई दिल्ली। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए
भाषण की आज 125वीं सालगिरह है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के युवाओं को
संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विवेकानंद के भाषण और अमेरिकी में हुए
9/11 आतंकी हमले को याद किया।
पीएम ने कहा कि 2001 के बाद 9/11 के
बारे में काफी चर्चा होती है लेकिन एक और 9/11 है जिसे कम होग जानते हैं।
दुनिया को उस 9/11 की जानकारी नहीं है यह दुनिया की नहीं हमारी गलती है।
मेरे लिए यह दिन एक विजय दिवस है। 1893 में आज ही के दिन एक युवक ने अपने
कुछ शब्दों से दुनिया को जीता था और उसे एकता का अहसास करया था।
वो
9/11, 1893 का दिन प्यार, सद्भाव और भाईचारे का था। स्वामी विवेकानंद ने
समाज में मौजूद बुराईयों को खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि केवल
अनष्ठानों से देवत्व प्राप्त नहीं होगा बल्कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है।
विवेकानंद ने दुनिया का भारतीय संस्कृति से परिचय कराया था।
उन्होंने
जब शिकागो में भाईयों और बहनों कहा ता तो दो मिनट तक तालियों बजीं थीं। तब
वोगों को पता लगा था कि दुनिया में लेडिज एंड जेंटलमेन के अलावा भी कोई
संबोधन है। विवेकानंद के भाईयों और बहनों कहने पर हम नाच उठे लेकिन क्या हम
नारी का सच में सम्मान करते हैं?
9/11 का दिन मेरे लिए विजय दिवसः पीएम मोदी
टैग: नई दिल्ली



