जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए केन्द्रीय
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान
5 सी- कंपेशन, कम्यूनिकेशन, कोएग्जीस्टेंस, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग और
कंसीस्टेंसी से संभव है।
अपने दौरे के तीसरे दिन मीडिया से बात करते
हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर की जनता को यकीन दिलाना चाहता
हूं शांति और संपन्नता स्थापित करने के लिए जितनी बार आने की जरूरत होगी
उतनी बार आऊंगा। लालकिले से पीएम ने जो कहा थो उसे अमलीजामा पहनाने के लिए
मैं प्रयत्नशील हूं। सभी स्टेकहोल्डर्स से बात करूंगा।
उन्होंने कहा
कि जम्मू-कश्मीर की हालात पहले से बेहतर है। मैं किसी को छोड़ना नहीं चाहता
जिससे मेरा संवाद न हो। शहीद अब्दुल रशीद की बेटी जोहरा का चेहरा भूलता
नहीं है।
सेक्शन 35ए पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे लेकर कोई
शुरुआत नहीं की है और ना ही कोर्ट गई है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि
सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को
ठेस पहुंचे।
कश्मीर के हालात सुधरे हैं और पर्यटकों से अपील करना
चाहता हूं कि यहां के लोग आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं, वो कश्मीर को
स्वर्ग बनाना चाहते हैं।
राजनाथ सिंह इसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे के
करीब जम्मू के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुचेंगे। जहां वह पाकिस्तानी
फायरिंग में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इन परिवारों से मिलने के
बाद वह जम्मू के कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे जहां वह कुछ प्रतिनिधिमंडलों से
मुलाकात करेंगे। उसके बाद मंगलवार को भी राजनाथ सिंह कुछ प्रतिनिधिमंडलों
से मिलकर दोपहर 12 बजे एक प्रेस कांफ्रेन्स को संबोधित करेंगे।
5 C से होगा कश्मीर समस्या का स्थायी समाधानः राजनाथ सिंह
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News





Be First to Comment