नई दिल्ली। लगातार कई रेल हादसों की वजह भारतीय रेलवे
की जबरदस्त किरकिरी हो रही है और इससे बचने के लिए रेलवे ने अब मरम्मत और
सुधार के कामों को ज्यादा प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके तहत
रेलवे ने अर्जेंट सेफ्टी वर्क शुरू कर दिया है। यह भले ही एक अच्छा फैसला
है, लेकिन इसका असर रेल यात्रियों पर पड़ेगा और थोड़ा-बहुत खामियाजा भी
उठाना पड़ेगा।
इस बीच सूचना है कि रेलवे ने 60 ट्रेनें रद्द कर
दी हैं और 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। साथ ही साथ 4 ट्रेनों को
उनके गंतव्य स्टेशन से पहले ही खत्म करने का फैसला भी लिया गया है।
ज्यादातर ट्रेनें 11, 12 और 13 सितंबर को प्रभावित होंगी। इसलिए अपनी
यात्रा शुरू करने से पहले अपने ट्रेन के बारे में जानकारी जरूर ले लें कि
वे चालू हैं या नहीं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जो ट्रेनें
रद्द हैं, वो उस स्टेशन से रद्द हैं, जहां से वे गाड़ियां बनकर चलती हैं।
प्रभावित होनेवाली ट्रेनों में मेल, एक्सप्रेस, ईएमयू, मेमू, लेडीज स्पेशल
और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही यदि जरूरत हुई तो आगे भी ऐसे कदम
उठाए जा सकते हैं।
लगातार हादसों से सहमी रेलवे ने रद्द किए 60 ट्रेन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment