

लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा प्रांतीय आह्वान पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
शिवपुरी। नेत्र सुरक्षा जीवन रक्षा इस बात का हमेशा ध्यान रखें, यह कोई स्लोग नहीं बल्कि यह संदेश है आमजन के लिए जो अपने नेत्रों की सुरक्षा के प्रति ध्यान दें, लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के प्रांतपाल एमजेएफ नितिन मांगलिक के द्वारा संकल्पित 11 हजार नेत्र रोगियों के प्रति वृद्धजनों की की जाने वाली सेवा अनुकरणीय है इससे जहां इन वृद्ध नेत्र रोगियों के नेत्र परीक्षण कर लैंस प्रत्यारोपित करने के लिए इन्हें चिह्नित किया जा रहा है तो वहीं परीक्षण उपरांत इन सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से नि:शुल्क चश्मा वितरण भी किया जाना है, नेत्र रोग से बचने के लिए सावधानियां आवश्यक है और समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेकर नेत्र सुरक्षा करें तभी आप नेत्र रोग से बचाव कर सकते है। उक्त उद्गार प्रकट किए जिला चिकित्सालय के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एच.पी.जैन ने जो स्थानीय नेत्र विभाग में समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी सााउथ द्वारा प्रांतीय आह्वान पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। शिविर का शुभारंभ मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चता लायन्स साउथ अध्यक्ष एमजेएफ ला.महिपाल अरोरा, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजयराज सक्सैना व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, श्रीमती कोमल राणा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका जैन ने संयुक्त रूप से चिकित्सक डॉ.एच.पी.जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद शिविर में आने वाले सभी वृद्ध नेत्र रोगियों का एक-एक कर परीक्षणण किया गया और 40 वृद्धजन नेत्र रोगियों को लैंस प्रत्यारोपित किए गए। इस दौरान इन सभी वृद्धजनों की सेवास्वरूप लायन्स व लायनेस क्लब साउथ के पदाधिकारियों ने शिविर के दौरान इनके रहन-सहन, खान पान की सेवा की। शिविर संयोजक संयोजक ला.मयंक भार्गव (द्वितीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में), ला.प्रियंका भर्गाव, एमजेएफ ला.आलोक गुप्ता(जोन चेयरपर्सन जोन-1,रीजन 3 एवं चेयरमेन स्वास्थ्य समिति), ला.तनु गुप्ता, ला.डॉ.प्रदीप विश्वास(सदस्य स्वास्थ्य समिति), ला.नमिता विश्वास, ला.सौरभ सांखला(सदस्य स्वा.समिति)ला.सोनाली सांखला, ला.रीतेश सांखला(सदस्य स्वा.समिति) व लायनेस रूचि सांखला आदि रहे। इन सभी नेत्र रोगियों को आगामी 17 सितम्बर के दिन नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए जाऐंगें। शिविर में लायन्स क्लब साउथ के रवि पोद्दार, राजेन्द्र शिवहरे, संजीव जैन, पवन जैन, सुनील बीसानी, पवन शर्मा व लायनेस श्रीमती नीलम अरोरा,श्रीमती कविता गोयल, श्रीमती रूचि जैन, श्रीमती बबीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






Be First to Comment