Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी शहर का हर हाल में होगा सर्वांगीण विकास: कु. शिवानी राठौर / Shivpuri News

शिवपुरी/ शहर कांग्रेस कार्यालय गुना चुंगी नाका बाईपास शिवपुरी पर कु.शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने चयन समिति के सभी सदस्यों एवं पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की. चयन समिति में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी श्री महाराज सिंह पटेल ग्वालियर, सह प्रभारी श्री नरेश सिंह कुशवाह ग्वालियर एवं शहप्रभारी श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, शहर सेवादल अध्यक्ष कृष्णा शाक्य शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारी खान युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अंकित चतुर्वेदी के समक्ष शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करते हुए पर्यवेक्षकों को बताया कि वह शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु पढ़ी-लिखी, योग्य, मेहनती, ईमानदार प्रत्याशी हैं. यदि उन्हें शिवपुरी शहर की सेवा करने का अवसर मिलता है तो मैं अपने कार्यकाल को शिवपुरी शहर के सर्वांगीण विकास को समर्पित करते हुए ऐतिहासिक कार्यकाल बनाने का पूर्ण प्रयास करूंगी. उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जानकारी देते हुए बताया कि वह शुरू से ही प्रतिभावान छात्रा रही है. 

एमएससी रसायन शास्त्र करने के साथ-साथ एनसीसी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है. छात्र जीवन में नेशनल लेवल तक अपनी सहभागिता प्रस्तुत की है तथा समाज सेवा के क्षेत्र में भी समय-समय पर सक्रिय रूप से अपना योगदान देती रही हैं. विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय भूमिका  मेरे द्वारा निभाई गई है. पर्यवेक्षकों द्वारा जब शिवानी राठौर से यह पूछा गया कि आप चुनाव किस तरीके से जीत सकती हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि अभी तक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी को कार्य करने का मौका नहीं मिला है जबकि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में राठौर समाज के साथ पिछड़े वर्ग के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है तथा साथ ही कांग्रेस की सामान्य वर्ग की उम्मीदवारों को जब-जब टिकट दिया गया दुर्भाग्यवश वह नगर पालिका अध्यक्ष नहीं बन सकी. नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए यदि मुझे टिकट दिया जाता है तो निश्चित तौर पर ही अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर सकती हूं. वर्तमान समय की मांग है कि शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक पढ़ी- लिखी, योग्य, प्रतिभावान कार्यशील अध्यक्ष चाहिए जो शहर का सर्वांगीण विकास अपनी स्वयं की सोच एवं कार्यक्षमता के अनुसार कर सके. यदि यह सारी योग्यताएं मेरे पास है तो मुझे शिवपुरी शहर की आम जनता की सेवा करने का अवसर कांग्रेस पार्टी द्वारा निश्चित तौर पर दिया जाना चाहिए तथा यदि मुझसे बेहतर कोई प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करता है तो मैं उसका पूर्ण समर्थन करूंगी. इस अवसर पर शिवानी राठौर के साथ उसके अन्य साथी समर्थक भी उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!