Press "Enter" to skip to content

महिला की साड़ी बाईक में फंस जाने से फंदा लग गया मौके पर ही मौत

Image result for महिला की मौत

कोलारस।
जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप के सामने आज एक महिला
की साड़ी बाईक में फंस जाने से फंदा लग गया। जिससे महिला की मौके पर ही
दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार ममता पत्नि जगदीश कुशवाह उम्र 42 वर्ष निवासी पराई की
पौर थाना कोलारस अपने घर से पति जगदीश कुशवाह के साथ बाईक से जा रही थी।
तभी गांधी पेट्रोल पंप के सामने महिला की साड़ी बाईक में फंस गई। जिससे गले
में साड़ी का फंदा लग गया। और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
इस घटना के बाद महिला का पति महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आया जहां
डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई
है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!