कोलारस। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने कोलारस विधानसभा को सूखाग्रस्त घोषित
करने की मांग को लेकर बुधवार को संबंधी ज्ञापन सौंपा। संघ ने उन ग्रामों
की सूची भी सौंपी जहां की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। साथ ही अपना
संकल्प दोहराते हुए कहा कि यदि शासन सात दिन के अंदर क्षेत्र को
सूखाग्रस्त घोषित नहीं करता है तो संघ एसडीएम कार्यालय के सामने
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस
अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ सहित अंचल के किसान बडी संख्या उपस्थित
थे।
7 दिन में सूखाग्रस्त घोषित न किया तो देंगे धरना
टैग: कोलारस



