Press "Enter" to skip to content

प्रद्युम्न हत्याकांडः स्कूल पहुंची फोरेंसिक टीम

Image result for प्रद्युम्न हत्याकांड
नई दिल्ली। रेयान स्कूल में
छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी अशोक
का पोटेंसी टेस्ट करवाया है। वहीं दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम जांच के लिए
स्कूल पहुंच गई है। इसके अलावा अग्रिम जमानत की याचिका लगा चुके रेयान
मिंटो और उनके माता-पिता की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे
सुनवाई होगी।
बता दें कि इससे पहले
मंगलवार को तब नया मोड़ आ गया था जब इस घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी
ने माना है कि स्कूल में सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है और प्रद्युम्न की
हत्या में किसी एक अन्य शख्स की भी भूमिका संभावित है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य हत्यारा संभवतः वारदात को अंजाम देने के बाद शौचालय की टूटी खिड़की के रास्ते से भाग गया।
उधर,
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है कि प्रद्युम्न का
यौन शोषण नहीं हुआ था।
इस बीच स्कूल की निलंबित प्रिसिंपल नीरजा
बत्रा से पुलिस ने मंगलवार को दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की है।
नीरजा ने पुलिस को बताया कि वह तमाम मुद्दों पर मेल द्वारा, फोन पर निदेशक
को कहती रही लेकिन प्रबंधन ने कभी उनकी बातें नहीं मानी।
उन्होंने
साक्ष्य भी पेश किये। पुलिस का कहना है कि नीरजा को गिरफ्तार नहीं किया गया
है और वह जांच में सहयोग कर रही हैं। जरूरत पड़ी तो उनसे पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब
है कि नीरजा को सोमवार को पुलिस ने नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन तबीयत
खराब होने के चलते वह पूछताछ के लिए नहीं गईं थी। प्रद्युम्न की हत्या के
बाद नीरजा को स्कूल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!