Press "Enter" to skip to content

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न

शिवपुरी। पुलिस कंट्रोल रूम पर माननीय एस पी सुनील कुमार पांडेय जी के आदेश् पर शिवपुरी के सभी निजी स्कूल संचालकों को आमंत्रित कर एक महत्बपूर्ण मीटिंग की गई , जिससे देश मे स्कूली बच्चो के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर लगाम कसी जा सके।
     इस मीटिंग का सन्चालन  कमल मोर्य एड एसपी ने किया और पुलिस की ओर से हर संभव मदद की बालकों की सुरक्षा हेतु बात कही। बिशेष रूप से आमन्त्रित आलोक इन्दोरिया जिला सयोंजक मानव अधिकार आयोग एवं सदस्य जिला बाल संरक्षण समिति  जनेन्द्र जैन अध्यक्ष बल सी डब्लू सी  , महिला सशक्तिकरण अधिकारी पांडेजी ,उपस्थित रहे । आप सभी ने स्कूली बच्चो के प्रति बढ़ते हुए अपराध रोके जाने हेतु बिशेष सुझाव दिए ।अंत मे माननीय एस पी साहब ने सभी स्कूल संचालको को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चो की शिक्षा एबं स्कूल में सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाय ताकि भविष्य में गुरुग्राम (दिल्ली) जैसी जघन्य घटनाएं न हो ।
इस अबसर पर सभी स्कूल संचालकों ने एस पी साहब के निर्देशो का पालन हेतु पूर्ण सहमति देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर आर.टी.ओ. कंग, एस.डी.ओ.पी. जी.डी.शर्मा,टी.आई.कोतवाली मिश्रा जी,देहात सतीश चौहान तथा फिजिकल थाना विकास यादव उपस्तिथ थे।कार्यक्रम का संचालन आर.आई. अरविंद सिकरवार ने किया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!