
बदरवास।
बदरवास थाना के हाइवे स्थित साक्षी मैरिज गार्डन के सामने ट्रक ने बाइक में
टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी
के अनुसार रविन्द्र पुत्र अनूपसिंह यादव निवासी ओडेरा पैट्रोलपम्प से लौट
रहा था तभी शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक क्र एमपी07 एचपी2492 के चालक ने
लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे
बैठे अनूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल
लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment