कोलारस। जिला
पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने मध्यप्रदेश
पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3(1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं
सौंपे गए पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व
अनुशासनहीनता बरते जाने के आरोप दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम पंचायत पडोरा सडक के सचिव
राजपालसिंह जाट एवं ग्राम पंचायत बैरसिया के सचिव श्रीलाल धाकड़ को तत्काल
प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत
कोलारस रहेगा।





Be First to Comment