घर से भागकर आया आठ वर्षीय बच्चा पिता पीटते हैं

ग्वालियर, सर पापा मुझे पीटते हैं। मुझे अपने घर वापस नहीं जाना।
आप मुझे मेरे घर मत भेजिये। यह कहना था आठ वर्षीय विशाल का, जो रेलवे
स्टेशन पर घूमता हुआ आरपीएफ को मिला।
आरपीएफ स्टाफ गश्त कर रहा था,
तभी प्लेटफॉर्म-1 पर एक बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया। इसे रोककर पूछताछ की
तो उसने अपना नाम विशाल निवासी एटा बताया। उसने बताया कि वह घर से भागकर
आया है। उसके पिता उसे रोज पीटते हैं। उसकी मां का निधन हो चुका है। उसने
बताया कि वह तीन बहन और तीन भाई हैं। मां के निधन के बाद पिता रोज पीटते
हैं। आर
पीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।


संबंधित खबरें